दिल्ली के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों की आठवीं कक्षा तक के छात्रों की गर्मी की छुट्टियां एक सप्ताह बढ़ दी गयी हैं। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को ट्वीट करके कहा,‘‘दिल्ली में गर्म मौसम को देखते हुए स्कूलों में आठवीं क्लास तक के लिए गर्मी की छुट्टियां एक सप्ताह के लिए बढ़ाई जा रही हैं।’’
दिल्ली में गर्म मौसम को देखते हुए स्कूलों में 8वीं क्लास तक के लिए गर्मी की छुट्टियाँ एक सप्ताह के लिए बढ़ाई जा रही हैं.
8वीं तक बच्चों के स्कूल अब 8 जुलाई से खुलेंगे. बाक़ी क्लास के लिए स्कूल अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खुलेंगे.
— Manish Sisodia (@msisodia) June 30, 2019
मनीष सिसोदिया ने कहा कि आठवीं तक के बच्चों के स्कूल अब आठ जुलाई से खुलेंगे। बाकी क्लास के लिए स्कूल अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खुलेंगे। उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में स्पष्ट किया कि यह निर्देश प्राइवेट स्कूलों पर भी लागू होंगे। गौरतलब है कि दिल्ली में भीषण गर्मी को देखते हुए आम आदमी पार्टी की अरविंद केजरीवाल सरकार ने पहले 30 जून तक सभी स्कूलों को बंद रखने के निर्देश जारी किये थे।


Download Android App
Download iOS App



