HRD अधिकारियों ने JNU के कुलपति से सामान्य स्थिति बहाल करने पर की चर्चा

Summary :

जगदीश कुमार ने कहा कि जो छात्र शीत सेमेस्टर में पंजीकरण कराना चाहते हैं, उन्हें सुविधा मुहैया कराने तथा अकादमिक कार्यो के लिये उपयुक्त माहौल बनाने के लिए सभी कदम उठाये जा रहे हैं।

मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्रालय के अधिकारियों ने बुधवार को जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के कुलपति से मुलाकात की और विश्वविद्यालय परिसर में हालात सामान्य बनाने की दिशा में उठाए गए कदमों का जायजा लिया। जेएनयू में हुई हिंसा के बाद से ही स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। देशभर में के कई हिस्सों में जेएनयू के समर्थन में प्रदर्शन हो चुके है।
जेएनयू के कुलपति एम जगदीश कुमार ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘आज सुबह अमित खरे (सचिव एचआरडी) तथा जी सी होसूर (संयुक्त सचिव उच्च शिक्षा) से मुलाकात की और उन्हें जेएनयू में सामान्य स्थिति बहाल करने के बारे में उठाये जा रहे कदमों से अवगत कराया।’’ 


जगदीश कुमार ने कहा कि जो छात्र शीत सेमेस्टर में पंजीकरण कराना चाहते हैं, उन्हें सुविधा मुहैया कराने तथा अकादमिक कार्यो के लिये उपयुक्त माहौल बनाने के लिए सभी कदम उठाये जा रहे हैं। गौरतलब है कि जेएनयू परिसर में रविवार कुछ नकाबपोशों ने परिसर में प्रवेश कर छात्रों तथा शिक्षकों पर हमला कर दिया था। बाद में प्रशासन को पुलिस को बुलाना पड़ा। 

Desk Team