नई दिल्ली : गांधी नगर विधानसभा क्षेत्र में लाडले विधायक के नाम से जाने जाने वाले अरविंदर सिंह लवली पर कांग्रेस पार्टी ने पूर्वी दिल्ली से दांव लगाया है। ये जिम्मेदारी मिलने के बाद से ही लवली पूरे एक्शन में दिख रहे हैं। प्रचार के लिए जनसभा करनी हो या पदयात्रा उसमें पूरी ताकत झोंकी जा रही है। अरविंदर सिंह लवली लोगों से अपील कर रहे हैं कि एक-एक वोट कीमती होता है। इसलिए वोट डालने से पहले पार्टी और प्रत्याशी, दोनों पर नजर डालना, उसे परखना जरूरी होता है, ताकि आपका कीमती वोट बर्बाद न हो।
स्थानीय होने के कारण मैं न केवल यहां के लोगों से परिचित हूं, बल्कि यहां की समस्याओं से भी वाकिफ हूं। अगर पूर्वी दिल्ली की जनता ने मुझ पर विश्वास जताया है, तो मैं वचन देता हूं कि आपकी कसौटी पर सौ फीसदी खरा उतरूंगा। इस दौरान लोगों से मिल रहे सहयोग व प्यार को देखते हुए लवली दावा कर रहे हैं कि स्थानीय प्रत्याशी होने के कारण पूर्वी दिल्ली की जनता उन्हें ही अपना लाडला सांसद बनाएगी। प्रचार का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। दिन की शुरुआत कांग्रेसी नेता केके बल्ली व संजय जैन के नेतृत्व में रिषभ विहार में हुई मीटिंग से हुई।
इसके बाद जगतपुरी एफ-बलॉक से लेकर सेफदा झुग्गियों तक डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। वहां से लवली का काफिला जंगपुरा और उसके आस-पास के इलाकों में पहुंचा। प्रचार का अगला पड़ाव बना विश्वास नगर, जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक नसीब सिंह के साथ हरगोविंद एंक्लेव और शिवम एंक्लेव में लोगों से मुलाकात कर समर्थन मांगा। यहां से फिर लवली ने तेजाब मिल, खेरा बैंक्वेट हॉल पहुंचे, जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के पूर्व मंत्री डॉ. नरेंद्र नाथ के सौजन्य से आयोजित मीटिंग में हिस्सा लिया।


Download Android App
Download iOS App



