आज प्रियंका का रोड शो तो कल राहुल की गर्जना…

Summary :

प्रियंका दिल्ली में रोड शो करेंगी। प्रियंका उत्तर पूर्वी व दक्षिणी दिल्ली में रोड शो करेंगी। राहुल कल पूर्वी दिल्ली के रामलीला मैदान से गर्जना करेंगे।

नई दिल्ली : प्रियंका गांधी बुधवार को दिल्ली में रोड शो करने जा रही है। प्रियंका उत्तर पूर्वी लोकसभा व दक्षिणी दिल्ली में रोड शो करेंगी। जबकि 9 मई को राहुल गांधी पूर्वी दिल्ली लोकसभा के तहत गीता कॉलोनी के रामलीला मैदान से सिंह गर्जना करेंगे। इससे पहले उत्तर पूर्वी लोकसभा में प्रियंका गांधी रोड शो जरिए कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन करेंगे। उनके रोड शो की सारी तैयारियां हो चुकी हैं। सुरक्षा को लेकर सभी पहलुओं की जांच हो चुकी है। उत्तर पूर्वी लोकसभा क्षेत्र में प्रियंका का रोड शो तीन बजे शुरू होगा, जो करीब दो घंटे तक इलाके के विभिन्न स्थानों से गुजरेगा।

उसके बाद प्रियंका गांधी दक्षिणी दिल्ली में शाम 6 बजे रोड शो करने पहुंचेगी। यहां भी प्रियंका गांधी करीब 2 घंटे तक लोगों से रूबरू होंगी। दूसरी तरफ गुरुवार को राहुल गांधी की जनसभा पूर्वी दिल्ली लोकसभा में होनी है। इससे पहले राहुल गांधी चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र में एक दो दिन पहले जनसभा को संबोधित कर चुके हैं। जहां उन्होंने पीएम मोदी द्वारा अपने पिता राजीव गांधी पर की गई टिप्पणी पर नाराजगी जताते हुए उन पर जमकर हमला बोला था।

Desk Team