नवंबर में 13 दिन बंद रहेगा IGI का एक रनवे, 1300 उड़ने होंगी रद्द

Summary :

इस बारे में तमाम एयरलाइंस को पहले से सूचना दे दी गई है ताकि नवंबर में रनवे बंद होने के दौरान वे अपनी रद्द फ्लाइटों के यात्रियों को अजस्ट कर सकें।

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट के तीन में से एक रनवे (नंबर-27/09) को नवंबर में 13 दिनों के लिए बंद रखा जाएगा। जिसके कारण रोज तक़रीबन 100 उड़ानों पर असर पड़ेगा। इसमें 50 टेक ऑफ और 50 लैंडिंग करने वाली होंगी। यह फैसला मरम्मत के काम को देखते हुए किया गया है। आइजीआइ का संचालन दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) की ओर से किया जाता है।

डायल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कुल तीन में से एक रनवे (नंबर-27/09) को नवंबर में 13 दिनों के लिए बंद रखा जाएगा। यह फैसला मरम्मत के काम को देखते हुए किया गया है। इस रनवे पर रिपेयरिंग का बड़ा काम होना है, जो करीब तीन साल बाद किया जा रहा है। रनवे 15 नवंबर से 27 नवंबर तक बंद रहेगा। इसका असर दो लाख से अधिक यात्रियों पर होने की संभावना है।

Video Viral : दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्री के सीने पर चढ़ बैठा इंडिगो का स्टाफ , एयरलाइन ने मांगी माफी

वहीं, 14 से 27 नवंबर तक प्रगति मैदान में इंडिया इंटरनैशनल ट्रेड फेयर का आयोजन भी होता है। उस दौरान देश-विदेश के यात्रियों का आना-जाना बढ़ जाता है। डायल का कहना है कि इस बारे में तमाम एयरलाइंस को पहले से सूचना दे दी गई है ताकि नवंबर में रनवे बंद होने के दौरान वे अपनी रद्द फ्लाइटों के यात्रियों को अजस्ट कर सकें। वहीं, भारतीय मौसम विभाग ने नवंबर महीने के दौरान कोहरा छाने की संभावना जताई है, ऐसे में घना कोहरा रहा तो हवाई यात्रियों की परेशानी और बढ़ेेगी।

Desk Team