Delhi Weather: दिल्ली -NCR में झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Summary :

Delhi Weather: दिल्ली एनसीआर में शनिवार रात से शुरू हुई बारिश रविवार सुबह तक रुक-रुक कर जारी रही। बरसात से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मध्यम से भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर और आसपास के पूर्वी भारत में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। Delhi Weather: आईएमडी ने जारी किया अलर्ट आईएमडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी बुलेटिन में बताया, “एनसीआर (बहादुरगढ़, मानेसर) में हल्की से मध्यम बारिश के साथ हल्की गरज और…

Delhi Weather: दिल्ली एनसीआर में शनिवार रात से शुरू हुई बारिश रविवार सुबह तक रुक-रुक कर जारी रही। बरसात से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मध्यम से भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर और आसपास के पूर्वी भारत में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।

Delhi Weather: आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

आईएमडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी बुलेटिन में बताया, “एनसीआर (बहादुरगढ़, मानेसर) में हल्की से मध्यम बारिश के साथ हल्की गरज और बिजली गिरने की आशंका है। लोनी देहात, हिंडन वायुसेना स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और बल्लभगढ़ सहित पूरे दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश होने की आशंका है।”

delhi weather
delhi weather

शनिवार शाम को भी दिल्ली के कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हुई। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 5 अगस्त तक अधिकतम तापमान 33 से 35 के आसपास रहने का अनुमान जताया गया है।

कैसा रहेगा देश का मौसम

Weather
Weather

पूरे देश की बात करें, तो उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और उत्तरी बिहार में अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है। वहीं, अगले 5-6 दिनों के दौरान तमिलनाडु और केरल में भारी से बहुत भारी वर्षा की आशंका है। वहीं, मध्य भारत में हल्की बारिश की गतिविधियां होने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत के जम्मू-कश्मीर में 4 से 6 अगस्त तक, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश में 3 से 6 अगस्त तक, उत्तराखंड में 3 से 8 अगस्त तक, पंजाब में 4 से 6 अगस्त तक, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 3 से 5 अगस्त तक, और उत्तर-पूर्वी राजस्थान में 3 से 5 अगस्त और 8 अगस्त तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कई स्थानों पर और मैदानी क्षेत्रों के कुछ स्थानों पर अगले 7 दिनों तक मध्यम से हल्की बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

ये भी पढ़ें- Delhi IAS Tranfer 2025: कई बड़े अधिकारी किए गए इधर-उधर

Neha Singh