इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा प्रांत में भूस्खलन से सात लोगों की मौत हो गई। आपदा प्रबंधन के एक अधिकारी ने रविवार को इस बात की जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, भारी बारिश के कारण गोमो उपजिले के सुकामाजू गांव में 100 मीटर ऊंची पहाड़ी पर से मिट्टी नीचे आ गिरी। अधिकारी ने कहा कि शनिवार रात को हुए इस भूस्खलन की चपेट में एक घर आ गया, जिसमें सात ग्रामीण रह रहे थे। अधिकारियों ने भूस्खलन के जोखिम से बचने के लिए पहाड़ी की ढलान पर रहने वाले सभी लोगों को वहां से बाहर निकाल लिया है।
इंडोनेशिया : भूस्खलन से 7 की मौत
Summary :
सात ग्रामीण रह रहे थे। अधिकारियों ने भूस्खलन के जोखिम से बचने के लिए पहाड़ी की ढलान पर रहने वाले सभी लोगों को वहां से बाहर निकाल लिया है।


Download Android App
Download iOS App



