International Yoga Day : दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) सरदार तरनजीत सिंह संधू ने DDA द्वारा राजधानी के 29 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्सों, उद्यानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर आयोजित 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोहों की अगुवाई की। इस दौरान हजारों नागरिकों ने भाग लिया। मुख्य योग कार्यक्रम यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया गया, जिसमें उपराज्यपाल के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा उपस्थित रहे।
DDA के उपाध्यक्ष एन. सरवण कुमार, DDA के वरिष्ठ अधिकारियों तथा अन्य विशिष्ट प्रतिभागियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उपराज्यपाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे विश्व को भारत की देन है। प्रधानमंत्री ने साल में 100 दिन योग करने की जो बात कही है, उसको अपनाना चाहिए।
दिल्ली के नागरिक भी इसे अपनाएं। एलजी तरनजीत सिहं संधू ने कहा कि स्वस्थ और लंबी आयु के लिए योग एक सशक्त माध्यम है सभी को इसे अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना के समय में लोगों को आइसोलेट करने के लिए जगह कम पड़ रही थी, उस समय हमारे पीएम मोदी का योग का संदेश पूरी दुनिया में फैला और घरों में रहकर लोगों ने इसे अपनाया। मैं उस समय अमेरिका में था, वहां भी मैंने यह सब देखा।
इस वर्ष का विषय, ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’
फिजिकल फिटनेस और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए योग बहुत लाभदायक है। उधर, इस अवसर पर बड़ी संख्या में योग प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जिनके नेतृत्व में योग शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक कल्याण को बढ़ावा देने वाले एक वैश्विक आंदोलन के रूप में विकसित हुआ है।
इस वर्ष का विषय, ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग‘ सभी आयु समूहों में शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक कल्याण को बढ़ाने और हेल्दी एण्ड एक्टिव ऐजिंग को बढ़ावा देने में योग की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करता है। DDA ने पूरी दिल्ली में 29 स्थानों पर योग सत्र आयोजित किए।
यह भी पढ़ें : सालों बाद दास कैडर को इंसाफ, 200 अधिकारियों को मिला ग्रुप ‘ए’ पोस्ट में प्रमोशन


Download Android App
Download iOS App




