केंद्र सरकार द्वारा शाहीनबाग प्रदर्शनकारियों को वार्ता प्रस्ताव दिया गया। जिसके घंटे भर में जमात-ए-इस्लामी हिंद ने शनिवार को कहा कि वह सरकार द्वारा नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शनकारियों के साथ वार्ता करने के प्रस्ताव का स्वागत करते हैं।
जेआईएच प्रमुख सैयद सदातुल्ला हुसैनी ने कहा, “अगर कोई व्यक्ति सरकार द्वारा पारित किसी कानून के खिलाफ धरने पर बैठा है तो यह सरकार का कर्तव्य है कि जो लोग अपनी असहमति प्रकट कर रहे हैं, उनसे बात करे। सरकार अगर उनसे बात करने को इच्छुक है तो यह स्वागत योग्य कदम है।”
तमिलनाडु में विशेष उपनिरीक्षक की हत्या का मुख्य आरोपी शेख दाऊद गिरफ्तार
हुसैनी की यह प्रतिक्रिया केंद्रीय कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद के बयान के बाद आई है। प्रसाद ने अपने बयान में कहा कि सरकार सीएए व एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों से ‘संरचित वार्ता’ करने के लिए तत्पर है। बता दें कानून मंत्री ने ट्वीट कर कहा, “सरकार शाहीनबाग के प्रदर्शनकारियों से बातचीत करने को तैयार है, लेकिन यह संरचित रूप होनी चाहिए। नरेंद्र मोदी सरकार सीएए को लेकर उनके सभी भ्रम दूर करने करने को तैयार है।”


Download Android App
Download iOS App



