जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) को दोबारा खोले जाने का पांचवां चरण शुक्रवार से जबकि छठा चरण एक फरवरी से शुरू होगा, जिसके तहत पीएचडी , एमएससी और एमसीए के चतुर्थ वर्ष के छात्रों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। जेएनयू रजिस्ट्रार प्रमोद कुमार की ओर से जारी परिपत्र में कहा गया है, ”सभी विज्ञान विद्यालयों, विशेष केन्द्रों, अन्य केन्द्रों (डे स्कॉलर और छात्रावासों में रहने वालों) के पीएचडी छात्रों (केवल चतुर्थ वर्ष) को शुक्रवार से विश्वविद्यालय आने की अनुमति होगी, जो प्रयोगशाला जाना चाहते हैं।”
उन्होंने कहा, ”सभी विज्ञान विद्यालयों और विशेष केन्द्रों (डे स्कॉलर तथा छात्रावासों में रहने वाले) के एमएससी और एमसीए (केवल चतुर्थ सेमेस्टर) के उन छात्रों को एक फरवरी से शुरू होने वाले छठे चरण में प्रवेश की अनुमति दी, जो प्रयोगशाला जाना चाहते हैं। ”


Download Android App
Download iOS App



