JNU छात्र आज फिर उतर सकते है सड़को पर, प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे स्टूडेंट

Summary :

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) के छात्रों का आंदोलन आज भी जारी है।आज फिर संसद की तरफ जाने वाली सड़कों पर एक बार फिर जाम लगने वाला है।

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) के छात्रों का आंदोलन आज भी जारी है. आज फिर संसद की तरफ जाने वाली सड़कों पर एक बार फिर जाम लगने वाला है। कल हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच हुई झड़प में तीस पुलिसकर्मी और 15 छात्र घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
सोमवार देर रात छात्र वापस जेएनयू लौट आए थे, लेकिन मंगलवार को फिर सडकों पर उतरेंगे। जेएनयू के छात्र फीस बढोतरी के आदेश को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। कल शाम को छात्रों ने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय के अधिकारियों से मुलाकात की। हालांकि, आश्वासन से जेएनयू छात्र संतुष्ट नहीं दिखे.प्रदर्शन के दौरान घायल हुए छात्रों को लेकर जेएनयू छात्र संघ आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। इस दौरान अपनी मांगों को लेकर बात की जाएगी और प्रदर्शन में घायल छात्रों के बारे में बताया जाएगा।
पुलिस ने पोस्टर लगाकर और लाउड स्पीकर के द्वारा छात्रों से बात करने की कोशिश की। उन्हें बताने की कोशिश की गई कि संवेदनशील इलाका है और धारा 144 लागू है लेकिन जब इसके बाद भी छात्र नहीं माने तो फिर पुलिस को सख्ती बरतनी पड़ी।प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्रओं को पुलिस घसीटकर गाड़ियों तक ले गई। इस दौरान कई लोगों को चोटें भी आई हैं। जेएनयू छात्र-छात्रओं ने आरोप लगाया है कि उनको रोकने के दौरान पुलिस ने उनसे बदसुलूकी की।जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष आयिशी घोष ने महिला पुलिसकर्मियों पर बदसुलूकी का आरोप लगाया। 

Desk Team