नई दिल्ली : सदर बजार विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी जय प्रकाश (जेपी) ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन सहित हजारों की संख्या में न सिर्फ भाजपा कार्यकर्ताओं ने बल्कि व्यापारियों, आरडब्ल्यूए व स्थानीय लोगों का भरपूर समर्थन मिला।
रोड शो के दौरान लोगों ने “हमारा नेता कैसा हो, जेपी भैया जैसा हो” के जमकर नारे लगाए। साथ ही उन्हें खुलकर समर्थन देने की बातें कहीं। वहीं उनके साथ चल रहे लोगों ने कहा कि सदर बाजार का विकास केवल जेपी ही कर सकते है। उन्हें क्षेत्र की समस्याओं के साथ लोगाें की जरुरतों के बारें में भी बखुबी से मालूम है।
बता दें कि नामांकन भरने से पहले जेपी ने घर पर हवन पूजन किया। इसके अलावा उनके लोकप्रिय नेता व मित्र विजय गोयल ने भी ट्वीट कर समर्थन किया और आर्शीवाद दिया।


Download Android App
Download iOS App



