हिट डेब्यू के बाद भी कामयाबी हासिल नहीं कर पायी ये एक्ट्रेसेस, गुमनामी में निकल गया करियर

Summary :

Actress, bollywood actress, Esha Gupta Shamita Shetty Sonal chauhan Ayesha Takia

बॉलीवुड में बहुत से टैलेंटेड एक्टर – एक्ट्रेस है जो लम्बे समय बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कायम करने में कामयाब हुए है पर कुछ सितारे ऐसे भी है जो अपने करियर में हिट फिल्म देने के बावजूद आज गुमनामी में है। आईये नजर डालते है कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों पर जो अपने करियर की पहली हिट फिल्म के बाद ही इंडस्ट्री से गायब हो गयी। 
ईशा गुप्ता 


ईशा गुप्ता मॉडलिंग की दुनिया का जाना माना नाम है और ईशा ने फिल्म  ‘जन्नत 2’ से बॉलीवुड में हिट डेब्यू किया था। पहली फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के बावजूद ईशा का करियर फ्लॉप रह गया। अब ईशा फिल्म इंडस्ट्री से दूर है। 
शमिता शेट्टी 


शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी ने फिल्म ‘मोहब्बतें’ से अपना डेब्यू किया था और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। पहली फिल्म के बाद शमिता भी हिट नहीं दे पायी है। 
सोनल चौहान

इमरान हाशमी के अपोजिट फिल्म जन्नत से डेब्यू करने वाली सोनल चौहान मॉडेलिंङ्ग के क्षेत्र में जाना माना नाम है पर पहली फिल्म के बाद इनके पास भी दूसरी हिट नहीं है। 
आएशा टाकिया

वांटेड जैसी हिट फिल्म में काम करने वाली आएशा टाकिया ने  ‘टारजन द वंजर कार’  से बॉलीवुड में कदम रखा था पर ये भी अपने करियर में खास सफल नहीं हो पायी और अब अपनी फॅमिली लाइफ में बिजी है। 
प्रीति झंगियानी
फिल्म ‘मोहब्बतें’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली प्रीति झंगियानी सुपरहिट डेब्यू के बाद कामयाबी हासिल नहीं कर पायी और धीरे – धीरे फ़िल्मी दुनिया से दूर हो गयी। 
ग्रेसी सिंह 
फिल्म ‘लगान’ से बॉलीवुड  में हिट डेब्यू करने के बाद ग्रेसी सिंह को कई मौके मिले पर वो कामयाबी से दूर ही रही। फ़िल्मी करियर खत्म होने के बाद अब वो आधात्म में ध्यान लगा रही है। 
स्नेहा उलाल
सलमान खान के साथ फिल्म ‘लकी’ से डेब्यू करने वाली स्नेहा उलाल को ऐश्वर्या राय की हमशक्ल के रूप में काफी सुर्खियां मिली ,पर करियर में खास कामयाबी इन्हे भी हासिल नहीं हो पायी। तबियत ठीक न रहने की वजह से इन्होने भी बॉलीवुड से दूरी बना ली। 

Ujjwal Jain