कालकाजी में गैंगरेप के बाद लेडी श्रीराम कॉलेज ने शुरू की ऑनलाइन क्लासेज, सुरक्षा के लिहाज से लिया गया फैसला

Summary :

दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर विमेन (LSR) ने मंगलवार दोपहर से फिजिकल क्लास बंद कर ऑनलाइन क्लास शुरू कर दीं। यह फैसला कालकाजी के आस्था कुंज पार्क में 17 साल की लड़की से गैंगरेप की घटना के बाद लिया गया।

राजधानी दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर विमेन (LSR) ने बुधवार को फिजिकल क्लास बंद कर ऑनलाइन क्लास शुरू की है। कॉलेज के पास कालकाजी इलाके के आस्था कुंज पार्क में 17 साल की लड़की के साथ हुआ गैंगरेप के बाद यह फैसला लिया गया है। कॉलेज का कहना है कि छात्रों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

कॉलेज प्रिंसिपल ने क्या कहा?

कॉलेज की प्रिंसिपल कनिका के. आहूजा ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के बाद क्लासेज रद्द कर दी गईं। उन्होंने कहा कि छात्रों की सुरक्षा और उनका ध्यान कॉलेज की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। जरूरत पड़ने पर छात्रों की मदद के लिए फैकल्टी मेंटर्स और कॉलेज काउंसलर को भी उपलब्ध रहने के निर्देश दिए गए हैं।

कालकाजी मंदिर दर्शन करने गई लड़की के साथ दुष्कर्म

Lady Shri Ram College online classes
Kalkaji Gangrape Case (Image- Social Media)

जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम को एक 17 साल की लड़की अपने पुरुष दोस्त के साथ कालकाजी मंदिर में दर्शन करने गई थी। इसके बाद वह दोनों आस्था कुंज पार्क में बैठे थे। इस दौरान वहां 25 से 30 साल की उम्र के तीन युवक खुद को पुलिसकर्मी बताकर वहां पहुंचे। उन्होंने दोनों को रोका और डराया-धमकाया। इसके बाद तीनों आरोपी लड़को को अलग सुनसान जगह ले गए और वहां उसके साथ गैंगरेप किया। हालांकि इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कॉलेज गेट से करीब 50 मीटर की दूरी पर हुई घटना

यह घटना लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर विमेन कॉलेज के पिछले गेट से करीब 50 मीटर दूर हुई। इस वजह से कॉलेज प्रशासन और छात्रों की टेंशन बढ़ गई।

इस घटना के बाद कॉलेज प्रशासन ने सभी स्टूडेंट्स, टीचर्स और स्टाफ को पिछले गेट के पास नहीं जाने की सलाह दी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस से बातचीत की गई। देर रात 9 बजे जनरल बॉडी की हाई-लेवल मीटिंग बुलाई गई। यूनियन ने एक बयान में कहा कि कॉलेज के पास हुए एनकाउंटर की वजह से कई छात्र डरे हुए और असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

Also Read: सागर जहरीली शराब कांड में एक्शन, 30 हजार के इनामी मनीष लोधी समेत दो आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।