दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल सरकार आज पेश करेगी बजट, मिल सकता है हेल्थ कार्ड का तोहफा

Summary :

कोरोना वायरस के चलते दिल्ली विधानसभा ने एहतियात के तौर पर बजट सत्र को पांच दिन से घटाकर एक दिन का कर दिया है। दिल्ली विधानसभा का एक दिवसीय बजट सत्र सोमवार को होगा।

कोरोना वायरस के चलते दिल्ली विधानसभा ने एहतियात के तौर पर बजट सत्र को पांच दिन से घटाकर एक दिन का कर दिया है। दिल्ली विधानसभा का एक दिवसीय बजट सत्र सोमवार को (यानी आज) होगा। दिल्ली के वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया वर्ष 2020-21 के लिए दिल्ली का बजट पेश करेंगे। 

देश में 400 के करीब पहुंचा कोरोना के मरीजों का आंकड़ा, कई राज्य बंद

माना जा रहा है इस बजट में सरकार दिल्ली वासियों के लिए हेल्थ कार्ड की घोषणा कर सकती है। बता दें बजट सत्र 23 मार्च से 27 मार्च के बीच प्रस्तावित था। एक अधिकारी ने कहा कि रविवार को विधानसभा में आगंतुकों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश भी जारी हुआ। 
विधानसभा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक नोटिफिकेशन जारी कर कहा गया, किसी भी आगंतुक को दिल्ली विधानसभा में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। एहतियात के तौर पर दिल्ली सरकार ने एक स्थान पर पांच लोगों से अधिक के इकट्ठा होने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। सभी मॉल, सिनेमाघर, सार्वजनिक स्वीमिंग पूल, स्कूल, कॉलेज और रेस्टोरेंट भी एहतियात के तौर पर बंद कर दिए गए हैं।

Desk Team