नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने प्रदेश कार्यालय में केजरीवाल सरकार द्वारा 1000 इलैक्ट्रिक बसों की खरीद प्रक्रिया के टेंडर में होने वाले भ्रष्टाचार व बिना किसी तैयारी के बसों को खरीदने को लेकर एक संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित की।
इस मौके पर मनोज तिवारी ने केजरीवाल सरकार पर आरोप लगाते हुये कहा कि आम आदमी पार्टी ने अपने चार वर्षों के कार्यकाल के बाद 1000 इलैक्ट्रिक बसों की टेंडर प्रक्रिया इसलिये की क्योंकि बीते चार वर्ष केजरीवाल सरकार निजी कम्पनियों के साथ भ्रष्टाचार करने के लिए मिलीभगत करने में लगी रही।
निजी बस कम्पनियों ने जब केजरीवाल सरकार की भ्रष्टाचार की शर्तों को मान लिया तो अब केजरीवाल दिल्ली की जनता के सामने बसों के टेंडर प्रक्रिया की बात रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि अरविन्द केजरीवाल केवल केन्द्र सरकार पर झूठा आरोप लगाते थे कि उन्हें काम नहीं करने दिया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



