क्या अब राजनीति में दम दिखाएंगे ‘द ग्रेट खली’, केजरीवाल से मुलाकात के बाद लग रहे है कयास

Summary :

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ‘वर्ल्ड रेसलिंग एंटरनेंमेंट’ (डब्ल्यूडब्ल्यूई) के पूर्व स्टार दलीप सिंह राणा उर्फ ‘द ग्रेट खली’ से बृहस्पतिवार को मुलाकात की।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ‘वर्ल्ड रेसलिंग एंटरनेंमेंट’ (डब्ल्यूडब्ल्यूई) के पूर्व स्टार दलीप सिंह राणा उर्फ ‘द ग्रेट खली’ से बृहस्पतिवार को मुलाकात की। 
एक सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक, मुख्यमंत्री के साथ अपनी मुलाकात के दौरान खली ने आम आदमी पार्टी नीत सरकार की ओर से शुरू की गई पहलों की न सिर्फ सराहना की, बल्कि भविष्य में सरकार के प्रयासों का समर्थन करने की इच्छा भी दिखाई। 
उनके साथ दिल्ली के विधायक जरनैल सिंह भी थे। केजरीवाल ने पंजाबी में ट्वीट किया, “आज मेरी मुलाकात एक ऐसे पहलवान ‘द ग्रेट खली’ से हुई, जिन्होंने भारत को पूरी दुनिया में मशहूर किया। उन्हें दिल्ली में बिजली, पानी, स्कूल और अस्पताल पर किया गया काम पसंद आया।” 

सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, खली ने मुख्यमंत्री से बात करते हुए कहा कि वह दिल्ली में हुए विकास से प्रभावित हैं और वह समाज की बेहतरी के लिए केजरीवाल सरकार का हर संभव समर्थन करने को तैयार हैं।“ यह मुलाकात पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले हुई है। 

Ujjwal Jain