नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा बार-बार कांग्रेस द्वारा गठबंधन न किए जाने का बयान पर शुक्रवार को कांग्रेस ने जवाबी हमला करते हुए कहा कि पहले केजरीवाल यह बताएं कि वह कांग्रेस में गठबंधन के लिए किसे अप्रोज कर रहे हैं? वह लगातार झूठ बोल रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रमाकांत गोस्वामी, पूर्व मंत्री दिल्ली सरकार जितेन्द्र कुमार कोचर ने एक संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि अंततः दिल्लीवासियों के सामने दिल्ली के मुख्यमंत्री के झूठ का पर्दाफाश हो गया।
उन्होंने बताया कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित ने सार्वजनिक तौर पर केजरीवाल के चेहरे को बेनकाब करते हुए कहा है कि केजरीवाल ने दिल्ली में सीटों के बंटवारे के विषय में उनसे कभी कोई बात नहीं की। हालांकि मौजूदा मुख्यमंत्री रोज एक ही बात दोहराते रहते है कि भाजपा को हराने के लिए उन्होंने हरसंभव प्रयास किया कि कांग्रेस के साथ दिल्ली में गठबंधन हो जाए मगर कोई उनकी बात सुनने या मानने को तैयार नहीं है।
हैरानी की बात है कि जब उन्होंने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष से ही इस विषय में कोई बात नहीं की तो फिर वह बार-बार दिल्लीवासियों के समक्ष झूठ बोलते हुए उन्हें भ्रमित करने की कोशिश क्यों कर रहे है?दोनों प्रवक्ताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अप्रत्यक्ष रुप से भाजपा की मदद करने के उद्देश्य से लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी की उम्मीदवारी करना चाहते है ताकि भाजपा विरोधी वोट आपस में बंट जाए और भाजपा के प्रत्याशी सफलता प्राप्त करे, चाहे कम मार्जन से। हकीकत यह है कि राष्ट्रीय राजनीतिक पटल पर आप का कोई दखल नहीं है। लोकसभा के चुनाव राष्ट्रीय राजनीति को केंद्रित करते हुए लड़े जाते है।


Download Android App
Download iOS App



