कांग्रेस में नेतृत्व संकट के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को पार्टी कोषाध्यक्ष अहमद पटेल से पार्टी कार्यालय में मुलाकात की। मल्लिकार्जुन खड़गे अहमद पटेल से मुलाकात करने पार्टी कार्यालय पहुंचे। अहमद पटेल को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष सोनिया गांधी का करीबी सहयोगी माना जाता है।
खड़गे 2019 के आम चुनावों में कर्नाटक के गुलबर्गा लोकसभा सीट से हार गए हैं। यह भी सामने आया है कि कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को मनाने के प्रयास के तहत कांग्रेस के दिग्गजों से मिल रहे हैं। राहुल गांधी ने शनिवार को कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक के दौरान पद छोड़ने का प्रस्ताव दिया था।
कारगिल के नायक को ‘विदेशी’ घोषित करना जवानों के बलिदान का अपमान : कांग्रेस
हालांकि, सीडब्ल्यूसी सदस्यों ने सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। कई वरिष्ठ नेताओं ने भी बीते कुछ दिनों में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की है। दिल्ली कांग्रेस की प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने बुधवार को राहुल गांधी के आवास के बाहर प्रदर्शन किया और उनसे इस्तीफे के प्रस्ताव को वापस लेने की मांग की।


Download Android App
Download iOS App



