दक्षिणी दिल्ली, (पंजाब केसरी): दिल्ली के मीठापुर इलाके से एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर वसंतकुंज इलाके में दो दिनों तक बंधक बनाकर रेप की वारदात को अंजाम देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दावा है कि किशोरी से सोशल मीडिया पर दोस्ती करने के बाद आरोपी ने उसे वसंतकुंज ले आया और कमरे में बंधक बनाकर दो दिनों तक रेप करता रहा। वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस से बचने के लिए आरोपी पीड़िता को लेकर अलग-अलग स्थानों पर लेकर घूमने लगा। उधर, इस घटना को लेकर स्थानीय वसंतकुंज साउथ थाने की पुलिस को शिकायत मिली। जिसके आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी युवक 22 वर्षीय विजय उर्फ गंगू को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने पीड़िता को भी उसके कब्जे से सकुशल मुक्त करा लिया। आरोपी मूलरूप से राजस्थान के जयपुर का रहने वाला है। घटना की पुष्टि करते हुए डीसीपी मनोज सी ने बताया कि मामले की शिकायत गत 28 अप्रैल को वसंतकुंज साउथ में दी गई थी। पूछताछ में पता चला कि आरोपी विजय और उसका भाई अवैध शराब बेचने का कारोबार करते हैं।
अपहृत किशोरी से बंधक बनाकर रेप, आरोपी अरेस्ट
Summary :
दिल्ली के मीठापुर इलाके से एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर वसंतकुंज इलाके में दो दिनों तक बंधक बनाकर रेप की वारदात को अंजाम देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।


Download Android App
Download iOS App



