कोरोना वायरस अब तक पूरे देश में अपने पैर फैला चुका है शायद ही ऐसा कोई कार्यालय होगा जो अब तक इस वायरस के संक्रमण से अछूता रहा होगा। पुलिस महकमे से लेकर सीआईएसफ के जवान भी इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।
ताजा मामला दिल्ली स्तिथ सीबीआई मुख्यालय का है जहां मुख्यालय में पदस्थ दो अधिकारी इस महामारी से संक्रमित पाए गए हैं। सूत्रों ने बताया कि जांच एजेंसी में पहली बार कोविड-19 संक्रमण का मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि कनिष्ठ स्तर के अधिकारियों को छुट्टी पर भेज दिया गया है और स्वस्थ होने तक पृथक-वास में रहने के लिए कहा गया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने दो संक्रमित सहयोगियों की पहचान उजागर नहीं की।
उन्होंने कहा कि एजेंसी उनके संपर्क में आने वालों का पता लगाएगी और जो लोग उनके संपर्क में आए, उन्हें सलाह देगी कि घर से काम करना शुरू करें और पृथक-वास के प्रोटोकॉल का पालन करें। सीबीआई ने मार्च के तीसरे हफ्ते से सामाजिक दूरी और सैनिटाइजेशन के नियमों का पालन करना शुरू कर दिया था, जिसमें प्रत्येक आगंतुक के तापमान की जांच की गई और मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया।


Download Android App
Download iOS App



