दक्षिणी दिल्ली : गैस एजेंसी के एक डिलीवरी ब्वॉय की निशानदेही पर खिलौने वाली पिस्टल लेकर दो बदमाशों ने गैस एजेंसी के एक कर्मचारी से लाखों रुपए की रकम को लूट लिया था और फरार हो गया था। लूट की शिकायत पर मामले की छानबीन की जिम्मेदारी द्वारका जिले की स्पेशल स्टाफ इंस्पेक्टर नवीन कुमार की टीम को दी गई। पुलिस ने छानबीन शुरू की और वारदात में शामिल एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को पकड़ लिया।
इसकी पुष्टि करते हुए द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंटो अल्फोंस ने नाबालिग के अलावा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अरविन्द उर्फ बंटी (34) और मोनू (20) के तौर पर की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में आरोपी अरविन्द उसी गैस एजेंसी में डिलीवरी ब्वॉय के तौर पर काम करता है, जिसके कर्मचारी से नगदी लूटने के लिए उसने बदमाशों को टिप दी थी।
पुलिस ने बदमाशों के पास से 2.50 लाख रुपए नगद, स्कूटी, खिलौने वाली पिस्टल और लूट की रकम से खरीदी गई मोबाइल फोन जब्त की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गत 19 सितम्बर को नजफगढ़ में स्कूटी सवार दो बदमाशों ने गैस एजेंसी के एक कर्मचारी से 3.30 लाख रुपए उस समय लूट लिए थे।


Download Android App
Download iOS App



