नई दिल्ली : रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की दाहिनी किडनी में पथरी (स्टोन) की पुष्टि हुई है। इसके लिए उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल इलाज के लिए भेजा जा सकता है। चारा घोटाले के चौथे मामले की सुनवाई के दौरान ही लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगड़ गई थी जिसके कारण उन्हें रांची के रिम्स अस्पताल में एडमिट कराया गया था। इसके साथ ही इस मामले को देखने के लिए एक बोर्ड का भी गठन किया गया था जिसने अब लालू को दिल्ली के एम्स अस्पताल रेफर करने का सुझाव दिया है।
रांची के रिम्स अस्पताल में लालू प्रसाद यादव का इलाज कर रहे डॉक्टर उमेश कुमार ने बताया कि लालू प्रसाद यादव को किडनी से जुड़ी बीमारी है जिसके कारण उनका क्रेटेनाइन लेवल काफी बढ़ चुका है। फिलहाल जेल प्रशासन द्वारा इस मामले में अभी तक कोई भी फैसला नहीं लिया गया है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



