बिहार में समस्तीपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के ताजपुर रोड से एक माह पहले भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के 52 लाख रुपये की लूट और सुरक्षा गार्ड की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने मंडल कारा में बंद चार अपराधियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि समस्तीपुर की पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर के निर्देश पर नगर पुलिस ने इस चर्चित कांड की नये सिरे से जांच शुरू की है।
इस कांड के उछ्वेदन के लिए समस्तीपुर मंडल कारा में बंद अपराधी राजेश पटेल, शशि ठाकुर, मोहम्मद कलीम और विक्रम ठाकुर को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि पिछले 30 अगस्त को हथियारबंद अपराधियों ने नगर थाना क्षेत्र में दिन-दहाड़ सुरक्षा गार्ड की गोली मारकर हत्या करने के बाद 52 लाख 74 हजार रुपये लूट लिए थे।


Download Android App
Download iOS App



