आगामी विधानसभा चुनाव में वामपंथी दल छत्तीसगढ में 23 सीटों पर मिलकर चुनाव लडेंगे। वामदलों ने मिलकर एक मोर्चा बनाया है और इनके बीच सीटों का बंटवारा भी हो गया है। सबसे अधिक 14 सीटों पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अपने प्रत्याषी खड़े करेगी।
इनमें सर्वाधिक नौ सीटें बस्तर संभाग की हैं। बताया जा रहा है कि आचार संहिता लागू होने के बाद दल अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर देंगे। भाकपा के राज्य सचिव आरडी राव ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व से प्रत्याषी चयन का अधिकार मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



