बढ़े हुए पानी के बिलों के एकमुश्त निस्तारण के मुद्दे पर दिल्ली के उप राज्यपाल वी के सक्सेना ने बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को संबोधित ‘खुले पत्र’ में कहा कि प्रस्तावित योजना को रोकने के आम आदमी पार्टी सरकार के आरोप ‘सफेद झूठ’ हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल और आप सरकार के मंत्रियों आतिशी तथा सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया था कि उपराज्यपाल और भाजपा संबंधित अधिकारियों के माध्यम से योजना को अवरुद्ध कर रहे हैं।
केजरीवाल ने उपराज्यपाल को जवाब में लिखा ‘खुला पत्र’
केजरीवाल ने उपराज्यपाल को जवाब में एक ‘खुला पत्र’ लिखा और कहा कि वह उनके पत्र की भाषा से बहुत दुखी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे जो भी मतभेद, राजनीतिक पृष्ठभूमि हों और हमारा नजरिया अलग हो, लेकिन एक संवैधानिक पदाधिकारी की ओर से दूसरे पदाधिकारी के लिए इस तरह की आक्रामक भाषा स्वीकार्य नहीं है।’’


Download Android App
Download iOS App



