दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन है, मणिपुर मुद्दे पर सदन में बहस चल रही है, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सदन को संबोधित करते हुए कहा, आज मणिपुर जल रहा है, वहां दो समुदाय एक दूसरे से लड़ रहे हैं, महिलाओं के साथ ग़लत व्यवहार हो रहा है। अगर देश के लोग ऐसे ही आपस में लड़ते रहे तो भारत विश्वगुरु कैसे बनेगा?। एक वीडियो सामने आया जिसमे महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है, इस घटना को लेकर पूरा देश शर्मसार हुआ है, कई महीनों से से वहां इंटरनेट बंद हैं, चार मई की घटना को लेकर एफआईआर दर्ज होने में 14 दिन लग गए, खुद मणिपुर की सरकार यह कहती है कि 55000 से ज्यादा लोग विस्थापित हो चुके हैं, 200 लोगों की हत्याएं हो चुकी हैं, हजारों घर जलाए जा चुके हैं।
आप ने मणिपुर मुद्दा उठाया
मणिपुर हिंसा पर चर्चा शुरु होते ही सदन के अंदर अचानक से भाजपा के खिलाफ नारेबाजी शुरु हो गई।आम आदमी पार्टी और बीजेपी के नेताओं के बीच जमकर हंगामा हुआ, आम आदमी पार्टी विधायक दुर्गेश पाठक ने इस मामले पर चर्चा शुरू की थी, दुर्गेश पाठक ने कहा कि आप मणिपुर पर भी संसद में चर्चा नहीं करते, यहां विधानसभा में भी चर्चा नहीं करने देते हैं, तो चर्चा कहां की जाएं, आप कहते हैं कि मणिपुर कोई विषय नहीं है।
स्पीकर ने भाजपा नेताओं को किया सदन से बादर
दिल्ली विधानसभा में मणिपुर हिंसा पर चर्चा के दौरान हंगामे के लिए जितेंद्र महाजन सहित चार विधायकों को सदन से बाहर निकाल दिया गया है, चारों को सदन में मणिपुर हिंसा पर चर्चा का विरोध करने और हंगामा करने की वजह से स्पीकर ने बाहन निकाला है, मणिपुर के मामले पर आप विधायक दुर्गेश पाठक अपनी बात रख रहे हैं, दूसरी तरफ मणिपुर में केंद्र की नाकामी के खिलाफ दिल्ली विधानसभा में आप विधायक नारे लगा रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



