दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर तोड़फोड़ करने वाले बीजेपी कार्यकर्ताओं को पार्टी कार्यालय में सम्मानित किया गया। जमानत पर बाहर आए कार्यकर्ताओं को मिले इस सम्मान पर उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया बुरी तरह भड़क गए। उन्होंने बीजेपी को गुंडों की पार्टी तक करार दिया।
उप मुख्यमंत्री ने शनिवार को कहा कि ‘BJP का एक ही संदेश है अगर आप लफंगई करते हैं, दुष्कर्म करते हैं, गुंडे हैं, बदमाश हैं तो BJP में आपका स्वागत है। कल जिस तरह BJP ने मुख्यमंत्री के घर पर हमला करने वाले लोगों को सम्मानित किया, इससे पता चलता है कि BJP गुंडों की पार्टी है।’
फूलों के हार पहनाकर किया गया सम्मानित
दरअसल, मुख्यमंत्री अरविंद केरीवाल के आवास पर तोड़फोड़ करने के मामले जमानत पर बाहर आए बीजेपी कार्यकर्ताओं को दिल्ली कार्यालय पर सम्मानित किया गया है। यह कार्यक्रम दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में संपन्न हुआ है। सभी बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को फूलों के हाल पहनाए गए।

बता दें कि सभी 8 बीजेपी कार्यकर्ताओं को दिल्ली हाईकोर्ट ने जमानत दी थी। हाईकोर्ट ने कहा था कि मामले में आरोपों की उचित जांच के लिए न्यायिक हिरासत में रखा जाना ठीक नहीं। आदेश गुप्ता ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए सीएम केजरीवाल पर निशाना भी साधा था।
30 मार्च को हुआ था हमला
गौरतलब है कि बीते 30 मार्च को शरारती तत्वों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर हमला किया गया था। इस हमले में सीसीटीवी कैमरे और सिक्योरिटी बैरियर को भी तोड़ दिए गए थे। आप ने बीजेपी पर इस हमले का आरोप लगाया था। असामाजिक तत्वों द्वारा गेट पर लगे बूम बैरियर भी तोड़ दिए थे। तेजस्वी सूर्या सीएम आवास के गेट पर धरने पर बैठे हुए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था।


Download Android App
Download iOS App



