नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी और उत्तर-पश्चिम दिल्ली के सांसद हंसराज हंस की उपस्थिति में गुरुवार को रामलीला मैदान, भलस्वा डेरी पर दिल्ली बचाओ परिवर्तन यात्रा का आयोजन किया गया। लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली बचाओ परिवर्तन यात्रा का संदेश व उद्देश्य स्पष्ट है कि कुम्भकरणीय नींद में सोई केजरीवाल सरकार को अकर्मण्यता की गहरी नींद से जगाना, उन्हें दिल्ली की जनता से किए वादे पूरा करने की याद दिलाना व दिल्ली के लिए सिरदर्द बन चुकी आम आदमी पार्टी को सत्ता से हटाकर परिवर्तन के तालाब में कमल खिलाना है।
दिल्ली के सभी 14 जिलों की 70 विधानसभा में परिवर्तन यात्रा निकलेगी और दिल्ली के लोगों को मोदी सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही केजरीवाल सरकार की नाकामियों की पोल खोलेंगे। तिवारी ने दिल्ली के लोगों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फिट इंडिया मूमेंट से जुड़ने का आह्वान किया।


Download Android App
Download iOS App



