अनुच्छेद 370 हटने के बाद आज कश्मीर जाएंगे आर्मी चीफ बिपिन रावत, श्रीनगर में सुरक्षा स्थिति की करेंगे समीक्षा

Summary :

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार सेना प्रमुख बिपिन रावत आज श्रीनगर जाएंगे। इस दौरान वह श्रीनगर के सुरक्षा का जायजा लेंगे जाएंगे।

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार सेना प्रमुख बिपिन रावत आज श्रीनगर जाएंगे। इस दौरान वह श्रीनगर के सुरक्षा का जायजा लेंगे जाएंगे। साथ ही, कश्मीर में आतंकी स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षाबलों की तैयारियों का भी जायजा लेंगे।
आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद वहां पर लगी पाबंदियों में हालत को देखते हुए धीरे-धीरे ढील दी जा रही है। वहीं, घाटी में अभी भी इंटरनेट सेवा पर पाबंदी लगी हुई हैं। इसके अलावा सरकार ने लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में विकास कार्य भी शुरू कर दिया है। 

भारत-पाक के बीच करतारपुर कॉरिडोर को लेकर होगी जीरो प्वाइंट पर बैठक

सेना प्रमुख बिपिन रावत आज सुरक्षा का जायजा लेने श्रीनगर पहुंचेंगे। यहां उनका उद्देश्य लोगों से बात करना और आगे की रणनीति पर काम करना है। सेना प्रमुख का यह दौरा इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि घाटी से धीरे-धीरे पाबंदियों को हटाया जा रहा है, ऐसे में सुरक्षाबल इसमें किस तरह मदद करेंगे इसपर बारीकी से नजर बनी हुई है। 

Desk Team