नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के आरडब्ल्यूए प्रकोष्ठ के माध्यम से दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों की 65 आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधियों ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी से उनके निवास पर मिलकर अपनी समस्याओं पर चर्चा की। बैठक में आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने दिल्ली में मास्टर प्लान संशोधनों पर भी अपने विचार रखने के साथ ही ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों के पानी की मोटर के बिजली कनेक्शन को काॅमर्शियल दर पर वसूले जाने और अनेक स्थानों पर विधायकों द्वारा समानान्तर आरडब्ल्यूए बनवाने पर चर्चा की।
दिल्ली भाजपा आरडब्ल्यूए प्रकोष्ठ संयोजक पंकज वधावन के संयोजन में आयोजित की बैठक में उपस्थित आरडब्ल्यूए नेताओं में प्रमुख थे। इस दौरान मनोज तिवारी ने कहा कि आरडब्ल्यूए आश्वस्त रहें कि भाजपा उनकी समस्याओं के प्रति संवेदनशील है, हम ऐसे प्रयास कर रहे हैं कि भविष्य में रिहायशी इलाकों में अनधिकृत व्यवसायीक निर्माण न हों और ऐसे सभी क्षेत्र जो मिक्स लैंड युज हैं वहां रिहायशी लोगों को बिजली, पानी, सीवर की असुविधा न हो।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



