Farmers Protest: दिल्ली में दाखिल हो रहे कई किसान हिरासत में लिए गए, पढ़ें अपडेट्स

Summary :

एमएसपी लागू करने समेत कई मांगों को लेकर किसानों ने आज दिल्ली के लिए मार्च किया है।

पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर नौ महीने से कैंप लगाकर बैठे किसानों का जत्था आज दिल्ली के लिए कूच किया। किसान नोएडा के रास्ते दिल्ली में घुसने वाले थे। इस दौरान ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर कई किसानों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इससे पहले अंबाला में किसानों ने बैरिकेड और कंटीली तारें उखाड़ दी थीं। हरियाणा पुलिस के जवानों से झड़प भी हुई थी। भाजपा नेता अनिल विज ने कहा कि किसान पहले पुलिस-प्रशासन से इजाजत लें, उसके बाद दिल्ली आएं। विज ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने एक साल से किसानों को धरना पर बैठाकर रखा है।

किसानों का कल्याण हमारी प्रतिबद्धता : शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि मंत्री एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एमएसपी तब दी जाती है, जब फसल एमएसपी से कम दरों पर बेची जाती है। मैं आश्वस्त करता हूं कि किसानों का कल्याण हमारी प्रतिबद्धता है। हमने एमएसपी बढ़ाने और उस पर फसल खरीदे हैं।

अंबाला के कई गांवों में इंटरनेट बंद

हरियाणा की गृह सचिव सुमिता मिश्रा ने अंबाला के 11 गांवों में इंटरनेट सेवा बंद करा दी है। गांव डांगदेहरी, लोहगढ़, मानकपुर, डडियाना, हरी घेल, लहारसा, कालू माजरा, देवी नगर, सद्दोपुर, सुल्तानपुर, काकड़ा में इंटरनेट सुविधा नहीं मिल रही है। यहां केवल वॉयस कॉल हो रही। बल्क एसएमएस भी बंद हैं। सरकार का कहना है कि किसानों के दिल्ली कूच के दौरान अंबाला में भड़काऊ सामग्री और झूठी अफवाहों फैलने का प्रयास किया जा सकता है। ऐसे में इंटरनेट सेवा का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। यह आदेश 9 दिसंबर की रात 11:59 बजे तक लागू रहेगा।

Team Desk