Milk Face Mask : त्वचा में चमक को करे दोगुना, इस तरह बनाएं Face Pack

Summary :

बदलते मौसम में स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए लगाएं दूध से बने फेस मास्क

हेल्थ के साथ ही दूध स्किन के लिए भी खूब फायदेमंद होता है

दूध में मौजूद प्राकृतिक गुण स्किन को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज रखने में मदद करते हैं

शहद और दूध

फेस मास्क बनाने के लिए बाउल में 2 चम्मच कच्चा दूध लीजिए। इसमें 1 चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट तैयार करें। चेहरे पर लगाकर रखें और सूखने के बाद सादे पानी से चेहरा धो लें

पपीता और दूध

पपीता और दूध दोनों ही त्वचा को हाइड्रेट करने में मदद करते हैं। फेस मास्क बनाने के लिए बाउल में 2 चम्मच पपीते का पल्प लीजिए। अब इसमें 1 चम्मच कच्चा दूध और आधा चम्मच हल्दी लगाएं। चेहरे पर 5 मिनट तक मसाज करें और सादे पानी से धो लें

ओट्स और दूध

ओट्स और दूध का फेस मास्क स्किन को ग्लोइंग रखने में मदद करता है। फेस मास्क बनाने के लिए बाउल में 2 चम्मच ओट्स में दूध मिलाकर रात भर के लिए रख दें। सुबह इसका फेस मास्क लगाएं और 20 मिनट बाद चेहरा धो लें

अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है तो आपको डॉक्टर की सलाह के बाद ही इन फेस मास्क को इस्तेमाल करना चाहिए

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।