MCD Election Result: क्या गुजरात-हिमाचल में भी पलटेगी बाजी? दिल्ली में Exit Polls क्यों हुए फेल

Summary :

दिल्ली एमसीडी चुनाव के नतीजे आ गए हैं। दिल्ली नगर निगम (MCD) के सभी 250 वार्ड के नतीजे आ चुके हैं। इन नतीजों में आम आदमी पार्टी (AAP)134 और बीजेपी (BJP)104 वार्ड में जीत गई है।

दिल्ली एमसीडी चुनाव के नतीजे आ गए हैं। दिल्ली नगर निगम (MCD) के सभी 250 वार्ड के नतीजे आ चुके हैं। इन नतीजों में आम आदमी पार्टी (AAP) 134 और बीजेपी (BJP) 104 वार्ड में जीत गई है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को कड़ी टक्कर दे रही थी, लेकिन बाद में पिछड़ गई। हालांकि नतीजे एग्जिट पोल के मुताबिक नहीं आए हैं जैसा कि दावा किया जा रहा था। बीजेपी आम आदमी पार्टी से सिर्फ 20-25 सीटों से पीछे होती नजर आ रही है। 
 एमसीडी की 250 वार्डों में से 214 पर गिनती पूरी हो चुकी है और इसमें आम आदमी पार्टी को 113 सीटें मिली हैं जबकि बीजेपी को 93 और कांग्रेस को 06 सीटें ही हासिल हुई है। मतगणना अभी जारी है। दिल्ली नगर निगम में 126 सीटें हासिल करने को बहुमत का आंकड़ा माना जाता है। 
सभी पार्टी के जीतने वाले उम्मीदवारों को बधाई
दिल्ली सरकार में सत्तारुढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस आंकड़े को पार कर 134 सीटें जीत ली हैं। चुनावी नतीजे के बाद दिल्ली में आप के दफ्तरों में जश्न मनाया जाने लगा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने नतीजे आने के बाद दिल्ली के लोगों का शुक्रिया अदा किया। केजरीवाल ने सभी पार्टी के जीतने वाले उम्मीदवारों को बधाई भी दी।

Desk Team