नई दिल्ली: बोटेनिकल गार्डन-कालकाजी लाइन टैक्निकल एडवांसमेंट के तौर पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) में नई उपलब्धि होगी। इस लाइन पर डीएमआरसी नेटवर्क का पहला कम्यूनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंटोल (सीबीटीसी) सिस्टम लगाया गया है। सीबीटीसी सिस्टम के द्वारा 90 से 100 सेकेंड के समय अंतराल में ट्रेन मिल सकेंगी। सामान्य अर्थ में सीबीटीसी के माध्यम से ट्रेन का नियंत्रण संचार तरंगों के माध्यम से होगा। हालांकि इस कॉरिडोर पर चलने वाली सभी ट्रेनों में ऑपरेटर भी तैनात रहेंगे। सीबीटीसी सिस्टम से लैस लगभग 13 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर पर चल रही दो ट्रेने 300 मीटर के गैप से चलेंगी।
यदि आगे चल रही ट्रेन किसी कारणवश रुकती है तो पीछे चल रही ट्रेन भी स्वतः कम से कम 300 मीटर के गैप पर ही रुक जाएगी। यदि सबसे आगे चल रही ट्रेन किसी कारण से रुकती है तो उसके पीछे चल रही ट्रेने में 300-300 मीटर के गैप पर रुक जाएंगी। इससे पहला फायदा तो होगा कि यात्रियों को ट्रेन के लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा।
उन्हें कम से कम डेढ़ मिनट में ट्रेन मिल सकेंगी। इसका दूसरा फायदा सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इसके अनुसार यदि किसी आपात स्थिति में इस लाइन पर सबसे आगे चल रही मेट्रो रुक जाती है तो पीछे चल रही मेट्रो भी 300 मीटर पीछे रुक जायेगी। हालांकि सिंगापुर में यह गैप 15 मीटर होता है। लेकिन डीएमआरसी इस गैप को कम करने के बारे में भविष्य में विस्तृत तरीके से विचार करके ही कोई फैसला लेगा।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



