अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण में ‘‘दिल्ली निर्माण’’ के लिए जिम्मेदार 50 लोग होंगे खास हिस्सा

Summary :

आप नेता और दिल्ली के उप – मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि रविवार को अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान ‘‘दिल्ली निर्माण’’ के लिए जिम्मेदार रहे विभिन्न क्षेत्रों से करीब 50 लोग मंच साझा करेंगे।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि इन 50 लोगों में शिक्षक, बस मार्शल, सिग्नेचर ब्रिज के वास्तुकार और काम के दौरान अपना जीवन गंवाने वाले दमकल कर्मियों के परिवार एवं अन्य शामिल हैं। 
आप ने 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा में 62 सीटें जीतीं जबकि भाजपा ने आठ सीटों पर जीत दर्ज की और कांग्रेस लगातार दूसरी बार भी खाता नहीं खोल पाई। केजरीवाल रविवार को अपने मंत्रिमंडल के साथ बतौर मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। 
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया। सरकारी अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री की सलाह पर छह विधायकों को मंत्री भी नियुक्त किया है। 
केजरीवाल के मंत्री मंडल में कोई बदलाव नहीं किया गया है और 16 फरवरी को केजरीवाल के साथ जो छह मंत्री भी शपथ लेंगे वे मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और राजेंद्र गौतम हैं। 

Ujjwal Jain