जम्मू कश्मीर के कठुआ में पाकिस्तान ने किया सीज़फायर का उल्लंघन, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Summary :

पाकिस्तानी रेंजर्स ने शनिवार को जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाकर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की और संघर्षविराम का उल्लंघन किया।

पाकिस्तानी रेंजर्स ने शनिवार को जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाकर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की और संघर्षविराम का उल्लंघन किया। 
अधिकारियों के अनुसार सीमा सुरक्षा बल ने इसका माकूल जवाब दिया और जवाबी गोलीबारी की। गोलीबारी हीरानगर सेक्टर में चकरा गांव में सुबह करीब चार बजे शुरू हुई थी जो ढाई घंटे से अधिक चली। 
अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में किसी भारतीय सैनिक के हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने मोर्टार भी दागे। 
पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास एक ग्रामीण की मौत और चार अन्य के घायल होने की घटना के एक दिन बाद पाकिस्तान की ओर से हालिया संघर्षविराम उल्लंघन हुआ है। 

Ujjwal Jain