केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज सेक्टर-33ए स्थित नोएडा शिल्प हाट में आयोजित आजीविका सरस मेले का उद्घाटन किया। यहां उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आजीविका मिशन देश की ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन लाने में अहम भूमिका निभा रहा है।
केंद्रीय मंत्री तोमर उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने तथा उनकी प्रतिभाओं को देशवासियों के समक्ष लाने के लिए केंद्र सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि इसके लिए वर्ष 2022 तक 10 करोड़ महिलाओं को ग्रामीण आजीविका मिशन से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
कृषि मंत्री ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को बेहतर मंच देने के लिए ही आजीविका सरस मेले का आयोजन किया जा रहा है। उद्घाटन के पश्चात केंद्रीय मंत्री ने सरस आजीविका मेले का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला शिल्पकारों से उनके उत्पादों के बारे में जानकारी ली और उनका हौसला बढ़ाया। सरस मेले में 27 राज्यों की 300 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।


Download Android App
Download iOS App



