समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रवक्ता अनिल यादव ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से शनिवार को इस्तीफा दे दिया। सपा नेता अनिल यादव ने बताया कि उनकी पत्नी एवं कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रदेश उपाध्यक्ष पंखुड़ी पाठक ने गत दिनों ट्विटर पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का एक पोस्ट साझा किया था और पंखुड़ी पाठक द्वारा साझा किए गए पोस्ट पर कुछ नेता लगातार गलत टिप्पणी कर रहे थे।
मेरे इस्तीफ़े के संदर्भ में
उम्मीद करता हूँ जो साथी इस सफ़र में मुझसे जुड़े वो बात को समझेंगे। 🙏 pic.twitter.com/QhSuHwkifO— Anil Yadav (@anil100y) February 27, 2021
यादव ने कहा कि इसकी शिकायत समाजवादी पार्टी के आला नेताओं से की गई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। यादव ने बताया कि टिप्पणी करने वाले सपा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय पार्टी के आधिकारिक ट्विटर ग्रुप से उल्टा उन्हें ही नसीहतें मिलनी शुरू हो गईं।
यादव ने कहा कि सपा नेताओं पर कोई कार्रवाई न किए जाने से आहत होकर उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। यादव का कहना है कि जब वह अपनी पत्नी के सम्मान की रक्षा नहीं कर सकते, तो ऐसे में वह पार्टी में रहकर नारी सम्मान की बात को कैसे उठाएंगे।


Download Android App
Download iOS App



