Naresh Balyan को मकोका केस में राहत नहीं, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

Summary :

दिल्ली हाई कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व विधायक नरेश बाल्यान को मकोका (MCOCA) मामले में जमानत देने से इनकार कर दिया है। सोमवार, 3 अगस्त 2026 को न्यायमूर्ति मनोज जैन ने यह फैसला सुनाया। बाल्यान पर कथित गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू के आपराधिक गिरोह से संबंध रखने का आरोप है।

आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व विधायक नरेश बाल्यान को आज सोमवार, 3 अगस्त 2026 को दिल्ली हाई कोर्ट से उन्हें बड़ा झटका लगा है। यह झटका उन्हें मकोका मामले में लगा है। नरेश आज दिल्ली हाई कोर्ट अपनी जमानत याचिका लेकर पहुंचे थे। जहां कोर्ट ने उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया है। न्यायाधीश मनोज जैन ने इस मामले की सुनवाया की और उन्हें जमनात न देने का फैसला सुनाया। मालूम हो कि जज ने पिछले हफ्ते ही इस मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था। यह मामला कथित गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ़ नंदू के आपराधिक गैंग से जुड़ा है।

किन मामलों में जेल के अंदर हैं नरेश बाल्यान?

बता दें कि नरेश बाल्यान को साल 2024, दिसंबर में अरेस्ट किया था। बाल्यान पर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत क़ानूनी कार्रवाई की गई है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने बाल्यान समेत कई अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। दिल्ली पुलिस का आरोप है कि बाल्यान के साथ-सतह कई अन्य आरोपी भी संगठित आपराधिक सिंडिकेट से जुड़े हुए थे। जांच एजेंसियों के मुताबिक, कपिल सांगवान फिलहाल मौके से भागा हुआ है और उसकी खोजबीन भारत समेत अन्य देशों में भी हो रही है। आशंका है कि सांगवान ब्रिटेन में छिपे है।

कौन हैं नरेश बाल्यान?

Naresh Balyan Bail Rejected (CREDIT-SM)

बता दें कि नरेश बाल्यान दिल्ली की राजनीति का चर्चित चेहरा में से एक हैं। वह आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़े रहे। 2015 और 2020 में उत्तम नगर विधानसभा सीट से विधायक भी चुने गए। इससे पहले बाल्यान दिल्ली नगर निगम (MCD) में पार्षद भी रह चुके हैं। साल 2024 में बाल्यान कानूनी विवादों की वजह से काफी सुर्खियों में रहे। नवंबर 2024 में दिल्ली पुलिस ने उन्हें एक कथित रंगदारी (एक्सटॉर्शन) मामले में गिरफ्तार किया था। दिल्ली हाई कोर्ट ने आज इस मामले में बालियान को बड़ा झटका दिया है। उन्हें जमानत नहीं मिली है, जिसका मतलब है कि वह जेल में ही रहेंगे।

ALSO READ: दिल्ली में बूंदाबांदी, यूपी समेत 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें ताजा वेदर अपडेट

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।