NDMC ने लोगों की धारणा में बदलाव के लिए नगरपालिका के स्कूलों के नाम बदले

Summary :

एनडीएमसी ने लोगों की धारणा में सुधार के लिए नगर पालिका के अपने स्कूलों के नामों में बदलाव करके इन्हें ‘अटल आदर्श विद्यालय’ नाम दिया है।

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने लोगों की धारणा में सुधार के लिए नगर पालिका के अपने स्कूलों के नामों में बदलाव करके इन्हें ‘अटल आदर्श विद्यालय’ नाम दिया है। नगर निकाय ने यह निर्णय इस सप्ताह की शुरुआत में लिया था और इसके बाद एक प्रस्ताव पारित किया गया था। 
एनडीएमसी के शिक्षा निदेशक आर पी गुप्ता ने कहा, “एनडीएमसी के स्कूलों में पंजीकरण संख्या बढ़ाने और लोगों की धारणा में सुधार के लिए हमने शिक्षण सत्र 2019-20 में नगर पालिका के सभी स्कूलों का नाम बदल कर अटल आदर्श विद्यालय करने एक प्रस्ताव पारित किया है।” यहां नगर निकाय के कुल 31 स्कूल है। उन्होंने कहा, “प्रधानाचार्यों से उनके स्कूलों का नाम सभी रिकॉर्डों और पत्राचार में बदलने के लिए कहा गया है।”

Desk Team