Delhi Municipal Council : प्रगनेश सिंह/ सरकारें महिला सुरक्षा के चाहे जितने भी दावे करे लेकिन हकीकत ये है कि सरकारी संस्थाओं में भी महिलाओं की सुरक्षा की अनदेखी की जा रही है। ताजा मामला नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) में सामने आया है। जहां एक महीला अधिकारी की यौन उत्पीड़न की शिकायत पर भी कोई कार्रवाई नहीं का जा रही है। जानकारी के मुताबिक, एक महिला अधिकारी ने एनडीएमसी में प्रतिनियुक्ति पर आए हरियाणा कैडर के वर्ष 2016 बैच के आईएफएस अधिकारी सुनील कुमार सिंह पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला अधिकारी ने एनडीएमसी चेयरमैन को दी गई शिकायत में सुनील कुमार सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
हालांकि अभी तक इस मामले में आरोपी अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। शिकायत की जांच अभी तक लंबित ही बताई जा रही है। इस मामले में शिकायतकर्ता ने एनडीएमसी की आंतरिकत शिकायत समिति के सामने अपना बयान भी दर्ज करा दिया है। लेकिन समिति ने अभी तक आरोपी अधिकारी को तलब करना जरूरी नहीं समझा और न ही अधिकारी समिति के सामने पेश हुआ है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि समिति ने सुनील कुमार सिंह को नोटिस भेजा था, लेकिन उन्होंने अनदेखा कर दिया। जिसके बाद अब समिति दोबारा सुनील कुमार सिंह को नोटिस भेजने की तैयारी में है।
राजनीतिक संरक्षण की चलते नहीं हो रही कार्रवाई ?
सूत्रों की माने तो आरोपी सुनील कुमार सिंह को एनडीएमसी के एक दबंग नेता का राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, जिसके दबाव की वजह से आरोपी के खिलाफ आंतरिकत शिकायत समिति चाह कर भी सख्त एक्शन नहीं ले पा रही है। वह सिर्फ औपचारिकता के तौर पर खानापूर्ति कर रही है। यही नहीं उस दबंग राजनेता की वजह से वर्तमान में सुनील कुमार सिंह के पास एनडीएमसी के पॉवर, कमर्शियल व अति संवेदनशील प्रॉपर्टी टैक्स के निदेशक पद की जिम्मेदारी है। जोकि एनडीएमसी में बेहद कमाऊ व मालदार विभाग माने जाते हैं। चर्चा में ये भी है कि दबंग नेता ही उन्हें हरियाणा से एनडीएमसी में प्रतिनियुक्ति पर लेकर आए हैं और वे नहीं चाहते कि आरोपी के खिलाफ कोई सख्त एक्शन हो।



Download Android App
Download iOS App




