Delhi के छात्रों के लिए खुशखबरी, NEET से लेकर JEE तक; मिल रही है मुफ्त कोचिंग

Summary :

NEET JEE Free Coaching Delhi: अगर आप दिल्ली में रहते हैं, 11वीं या 12वीं कक्षा में पढ़ रहे हैं और इंजीनियरिंग या मेडिकल जैसे प्रोफेशनल कोर्स करने का सपना देखते हैं, लेकिन महंगी कोचिंग फीस आपकी राह में बाधा बन रही है, तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। दिल्ली सरकार ने ऐसे होनहार छात्रों के लिए एक खास योजना शुरू की है, जिसके तहत JEE, NEET, CLAT, CA और CUET जैसे बड़े प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी बिल्कुल मुफ्त कराई जा रही है। इस पहल के जरिए छात्रों को न सिर्फ ऑनलाइन क्लासेस, बल्कि स्कूल के बाद ऑफलाइन क्लासरूम…

NEET JEE Free Coaching Delhi: अगर आप दिल्ली में रहते हैं, 11वीं या 12वीं कक्षा में पढ़ रहे हैं और इंजीनियरिंग या मेडिकल जैसे प्रोफेशनल कोर्स करने का सपना देखते हैं, लेकिन महंगी कोचिंग फीस आपकी राह में बाधा बन रही है, तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। दिल्ली सरकार ने ऐसे होनहार छात्रों के लिए एक खास योजना शुरू की है, जिसके तहत JEE, NEET, CLAT, CA और CUET जैसे बड़े प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी बिल्कुल मुफ्त कराई जा रही है। इस पहल के जरिए छात्रों को न सिर्फ ऑनलाइन क्लासेस, बल्कि स्कूल के बाद ऑफलाइन क्लासरूम कोचिंग और पूरा स्टडी मटीरियल भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

NEET JEE Free Coaching: रेखा सरकार में नीट से लेकर मेंस तक की फ्री कोचिंग

दिल्ली सरकार की इस योजना का नाम महामना पंडित मदन मोहन मालवीय विद्या शक्ति मिशन है। इसके तहत कुल 2,200 प्रतिभाशाली छात्रों को फ्री कोचिंग दी जा रही है। शिक्षा मंत्री आशीष सूद के अनुसार, इस योजना का उद्देश्य सिर्फ परीक्षा की तैयारी कराना नहीं है, बल्कि छात्रों के बड़े सपनों को साकार करने के साथ-साथ उनके मानसिक स्वास्थ्य और समग्र विकास का भी ध्यान रखना है। इस मिशन के लिए सरकार ने करीब 21 करोड़ रुपये का बजट तय किया है, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में बराबरी के अवसर सुनिश्चित किए जा सकें।

Delhi News: इन कोचिंग में लड़कियों के लिए रिजर्व सीटें

इस योजना में लड़कियों को विशेष प्राथमिकता दी गई है। JEE, NEET, CA फाउंडेशन और CLAT जैसे कोर्स में 50-50 सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित रखी गई हैं। वहीं CUET-UG कोर्स में कुल 1,000 छात्रों को मुफ्त कोचिंग दी जा रही है, जिनमें से 150 सीटें केवल लड़कियों के लिए हैं। इसका मकसद छात्राओं को आगे बढ़ने के समान अवसर देना और उनके टैलेंट को सही दिशा में निखारना है।

टॉप कोचिंग संस्थानों के साथ काम

फ्री कोचिंग को प्रभावी बनाने के लिए दिल्ली सरकार ने देश के नामी कोचिंग संस्थानों—आकाश इंस्टिट्यूट, नारायणा एकेडमी, केडी कैंपस और रविंद्र इंस्टिट्यूट—के साथ साझेदारी की है। ये संस्थान मिलकर छात्रों को ऑफलाइन क्लासरूम के साथ-साथ लाइव ऑनलाइन क्लासेस भी प्रदान कर रहे हैं। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए स्कूल के बाद और वीकेंड पर क्लासेस आयोजित की जा रही हैं। इसके अलावा फ्री स्टडी मटीरियल, टेस्ट सीरीज, जरूरी किताबें और AI आधारित स्मार्ट क्लासरूम की सुविधा भी दी जा रही है।

NEET JEE Free Coaching Delhi: किन छात्रों को फ्री में मिलेगी ये सुविधाएं

इस योजना में दाखिले के लिए छात्रों का चयन CET (कॉमन एंट्रेंस टेस्ट) के माध्यम से किया गया। इसके लिए सितंबर 2025 में आवेदन लिए गए थे और 30 अक्टूबर को परीक्षा आयोजित हुई थी, जिसमें करीब 62 हजार छात्रों ने भाग लिया। सफल छात्रों की काउंसलिंग के बाद 26 नवंबर 2025 से फिजिकल क्लासेस शुरू हो चुकी हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस योजना के तहत एक छात्र केवल एक ही कोर्स के लिए आवेदन कर सकता है।

यह भी पढ़ें: RBI बैंकिंग फ्रेमवर्क से जुड़ेगी दिल्ली, रेखा गुप्ता सरकार ने साइन किया ऐतिहासिक MOU

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।