CM रेखा गुप्ता ने किया राष्ट्रीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता का शुभारंभ, 1000 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

Summary :

National School Band Competition: दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में राष्ट्रीय स्कूल बैंड 2025-26 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में रचनात्मकता, अनुशासन और नेतृत्व को बढ़ाते है और पढ़ाई के साथ ही खेल और कला को भी मजबूत करते है। बता दें कि इस प्रतियोगिता में नॉर्थ जोन पहली बार हिस्सा ले रहा है और लगभग 1 हजास छात्रों ने भाग लिया है CM Rekha Gupta News कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सभी टीमों को शुभकामनाएं देते हुए…

National School Band Competition: दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में राष्ट्रीय स्कूल बैंड 2025-26 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में रचनात्मकता, अनुशासन और नेतृत्व को बढ़ाते है और पढ़ाई के साथ ही खेल और कला को भी मजबूत करते है। बता दें कि इस प्रतियोगिता में नॉर्थ जोन पहली बार हिस्सा ले रहा है और लगभग 1 हजास छात्रों ने भाग लिया है

CM Rekha Gupta News

कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सभी टीमों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सिर्फ प्रतियोगिता नहीं है ब्लकि भारत के बेहतर उज्जवल भविष्य का ध्वजवाहक भी है। दिल्ली के लिए यह गर्व की बात है कि इस बार इस प्रतियोगिता में नॉर्थ जोन पहली बार हिस्सा ले रहा है। बता दें कि इस प्रतियोगिता में मुख्मंत्री के साथ के शिक्षा मंत्री आशीष सूद, विधायक अशोक गोयल समेत कई वरिष्ठ अतिथि भी शामिल थे।

National School Band Competition

National School Band Competition
National School Band Competition

इस प्रतियोगिता का आयोजन शिक्षा मंत्रालय द्वारा रक्षा मंत्रालय के सहयोग से किया जा रहा है और  दिल्ली सरकार के शिक्षा एवं खेल निदेशालय विभाग की भी अहम भूमिका रही है। बता दें कि इस प्रतियोगिता का आयोजन 12 जनवरी 2026 से शुरू हुआ था और यह 13 जनवरी तक आयोजित की गई थी जिसमें 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 1000 छात्र-छात्राएं ने भाग लिया है

Delhi News Today

National School Band Competition
National School Band Competition

दिल्ली की मुख्यमंत्री के साथ ही शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने भी छात्रों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि 12 जनवरी के दिन , राष्ट्रीय युवा दिवस भी मनाया जाता है और इस दिन देश को विश्वास देते हुए स्वामी विवेकानंद जी ने कहा कि यूथ पावर ही नेशन की पावर है। यह प्रतियोगिता अनुशासन के साथ आत्म-नियंत्रण का भी प्रतीक है और मार्च पास्ट भी टीम की भावना सिखाता है।

ALSO READ: RBI बैंकिंग फ्रेमवर्क से जुड़ेगी दिल्ली, रेखा गुप्ता सरकार ने साइन किया ऐतिहासिक MOU

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।