इंतजार खत्म! अब दिल्ली में कर सकेंगे ‘मिनी इंडिया’ का दीदार, 200 एकड़ में बना भारत वंदना पार्क खुलने को तैयार

Delhi Bharat Vandana Park

Delhi Bharat Vandana Park: दिल्ली के विकास के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में दिल्ली के द्वारका सेक्टर-20 में भारत वंदना पार्क बनाया जा रहा है। करीब 200 एकड़ में फैला यह पार्क आसपास की जमीन को जोड़कर तैयार किया गया है। इसमें देश की सांस्कृतिक विविधता और आधुनिक मनोरंजन को एक साथ समेटकर तैयार किया जाएगा। इस पार्क के बनने से न सिर्फ इलाके का विकास होगा, बल्कि रोज़गार के नए अवसर भी पैदा होंगे। दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) के अनुसार, अगर सभी ज़रूरी औपचारिकताएं समय पर पूरी हो गईं, तो फरवरी से पार्क के तैयार हिस्सों को आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।

पार्क में रेस्टोरेंट, शॉप्स और VR गेमिंग जैसी सुविधाएं

Delhi Bharat Vandana Park
Delhi Bharat Vandana Park (Image- Social Media)

पार्क के अंदर रेस्टोरेंट, फूड कियोस्क, दुकानें और VR गेमिंग जैसी सुविधाएं शुरू करने की तैयारी भी तेज़ हो गई है। इन सुविधाओं को चलाने के लिए प्राइवेट एजेंसियों का चयन किया जा रहा है। इसके लिए DDA ने टेंडर जारी किए हैं और तय प्रक्रिया के तहत योग्य एजेंसी को चुना जाएगा। चुनी गई एजेंसी के साथ दो साल का लीज एग्रीमेंट किया जाएगा।

अधिकारियों के मुताबिक, जिन सुविधाओं के लिए टेंडर निकाले गए हैं, वे पूरी तरह तैयार हैं। उन्हें शुरू करने के लिए किसी अतिरिक्त निर्माण कार्य की ज़रूरत नहीं है। इससे पार्क को जल्द ही आम लोगों के लिए खोलने में मदद मिलेगी और लोग यहां घूमने का आनंद ले सकेंगे।

Delhi Development Project: पार्क के अंदर लेक व्यू रेस्टोरेंट

DDA अधिकारीयों के मुताबिक, पार्क के अंदर लेक व्यू रेस्टोरेंट बनाया जा रहा है, जिसे देर रात तक संचालित किया जा सकेगा। खास बात ये है कि इस रेस्टोरेंट की एंट्री और एग्जिट पार्क से अलग होगी, ताकि पार्क बंद होने बाद भी लोग यहां आ सकें। इसके संचालन के लिए करीब 2 साल के दर से एग्रीमेंट किया जाएगा। इसके अलावा खाने-पीने के लिए रेडी-टू-ऑपरेट स्पेस भी तैयार किए जा रहे हैं।

Delhi News: ‘मिनी इंडिया’ थीम व कमल के आकार में डिजाइन

दिल्ली का भारत वंदना पार्क ‘मिनी इंडिया’ थीम व कमल के आकार में डिजाइन किया गया है। करीब 200 एकड़ में फैले पार्क में अलग-अलग राज्यों की संस्कृति, ऐतिहासिक स्मारकों की प्रतिकृतियां और भौगोलिक विविधता देखने को मिलेगी।

यहां आपको शांति का उपदेश देते भगवान बुद्ध और महावीर मंदिर की प्रतिकृति लोगों का ध्यान खिंचेगी। जयपुर का हवा महल, कर्नाटक के हंपी का रथ मंदिर, एलोरा की गुफाएं, अंडमान का सेल्यूलर जेल सहित विभिन्न राज्यों से जुड़े प्रसिद्ध इमारतों की प्रतिकृति यहां देखने को मिलेगी। जानकारी के मुताबिक, पार्क के निर्माण पर करीब 530 करोड़ रुपये खर्च होने हैं।

भारत वंदना पार्क बनेगा आकर्षण केंद्र- PM मोदी

Delhi Bharat Vandana Park
Delhi Bharat Vandana Park (Image- Social Media)

प्रधानमंत्री मोदी भी भारत वंदना पार्क का जिक्र करते रहते हैं। वह कई बार कह चुके हैं कि आने वाले समय में भारत वंदना पार्क देश और दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। भारत की सांस्कृतिक, इतिहास, भाषाई और भौगोलिक विविधता को दर्शाता यह पार्क देश की राजधानी में मिनी इंडिया को प्रतिबिंबित करेगा।

यह भी पढ़ें: RBI बैंकिंग फ्रेमवर्क से जुड़ेगी दिल्ली, रेखा गुप्ता सरकार ने साइन किया ऐतिहासिक MOU

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।