नई दिल्ली: मुख्य सचिव एम एम कुट्टी के तबादले के बाद केंद्र सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अंशु प्रकाश को दिल्ली का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। वह एजीएमयूटी कैडर से 1986 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। अभी तक वह सीटीआर में ग्रामीण विकास मंत्रालय में अपर सचिव के पद पर कार्य कर रहे थे। शुक्रवार को गृह मंत्रालय के सक्षम प्राधिकारी ने अंशु प्रकाश की नियुक्ति को मंजूरी दी है। बता दें कि मंगलवार को पूर्व मुख्य सचिव एमएम कुट्टी का तबादला केंद्रीय वित्त मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर कर दिया गया था।केके शर्मा के जाने के बाद वह पिछले वर्ष नवंबर में दिल्ली के मुख्य सचिव बनाए गए थे। उनकी नियुक्ति के बाद से दिल्ली सरकार और उनमें अनमन चल रही थी। दिल्ली सरकार ने उनपर कई बार बात न सुनने का आरोप भी लगाया था।
दिल्ली सरकार नाराज…
अंशु प्रकाश की नियुक्ति से दिल्ली सरकार नाराज हैं। अधिकारियों की माने तो अबतक मुख्य सचिव की नियुक्ति से पहले दिल्ली सरकार से राय मांगी जाती रहीं है लेकिन पिछले दो बार से दिल्ली सरकार को अन देखा किया जा रहा है। बता दें कि दिल्ली सरकार वित्त सचिव एसएन सहाय को मुख्य सचिव बनाने के पक्ष में थी।
तो हो सकते हैं परेशान…
दिल्ली के नए मुख्य सचिव पद ग्रहण करते ही परेशान हो सकते हैं। अधिकारियों की माने तो पूर्व मुख्य सचिव को पूर्व लोक निर्माण विभाग सचिव अश्विनी कुमार सहित कुछ अन्य अधिकारियों की जांच के निर्देश दिए गए थे। अब यह सभी मामले इन्हें देखने होंगे। इसके अलावा कुछ अन्य मामले भी हैं जिन्हें दिल्ली सरकार स्वीकार नहीं करती। ऐसे में संभावना है कि नए मुख्य सचिव की ज्वाइंनिग के साथ ही विवाद की स्थिति बनें।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



