नई दिल्ली: प्राइवेट डिस्कॉम बीएसईएस अब अपने ग्राहकों को ई-बिजली बिल देगी। यह बिल ग्राहकों की ईमेल एवं एसएमएस के माध्यम से दिया जाएगा। हालांकि कंपनी अभी भी इस प्रकार के बिल दे रही लेकिन आने वाले समय में कंपनी उपभोक्ताओं को बिजली बिल की हार्ड कॉपी नहीं देगी। बीएसईएस के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली विद्युत नियामक आयोग (डीईआरसी) अधिनियम 2017 के अनुसार लोगों को अब ई-बिजली बिल भेजा जाएगा।
लेकिन यह ई-बिल उन्हें ही भेजा जाएगा जिन उपभोक्ताओं ने कंपनी के ग्राहक सेवा प्रतिनिधि एवं वेबसाइट के माध्यम से ई -बिल का विकल्प चुना है। ऐसे उपभोक्ताओं को विकल्प चुनने के तीन बिल पिरियड तक ई -बिल के साथ-साथ बिजली बिल की हार्ड कॉपी भी भेजी जाएगी लेकिन तीन माह बाद उन्हें सिर्फ ई-बिल ही मिलेगा। यह बिल उपभोक्ता के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस तथा उसकी ई मेल पर भेजा जाएगा। साथ ही अधिकारी ने बताया कि जिन लोगों ने ई-बिल का विकल्प नहीं चुना है। उन्हें पहले की तरह बिल की हार्ड कॉपी ही मिलती रहेगी।
अधिकारी ने कहा कि ई-बिल मिलने से उन लोगों को ज्यादा आसानी होगी जो अपने बिल का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करते हैं। क्योंकि कई बार लोगों को बिल की हार्ड कॉपी काफी लेट मिलती है। जबकि बहुत से लोग ये भी शिकायत करते हैं कि उनका बिल उन्हें मिलता ही नहीं। अब ई-बिल मिलने से ऐसे नौकरी पेशा लोग जिनके पास टाइम नहीं होता या जो इंटरनेट फ्रेंडली होते हैं, अपना बिल मिलते ही ऑनलाइन माध्यम से इसका भुगतान कर देंगे। अधिकारी के अनुसार बिल बनाने में कागज की बहुत बड़ी मात्रा में खपत होती है। ई-बिल से कागज बचेगा जिससे लाखों पेड़ कटने से बच जाएंगे।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



