NIA ने आतंक के वित्तपोषण मामले में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

Summary :

प्रवक्ता ने बताया कि जमीर को पिछले साल 18 दिसंबर को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से 72 लाख रुपये नकद मिले थे।

नयी दिल्ली : नगा उग्रवादी समूह एनएससीएन (आईएम) से जुड़े आतंक के वित्त पोषण मामले में एनआईए ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एनआईए के एक प्रवक्ता ने बताया कि दीमापुर निवासी मासासोसांग आओ को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। वह मुख्य आरोपी अलेमला जमीर का करीबी है और समूह के लिए पैसा लाने-ले जाने का काम करता था। उसे नयी दिल्ली में विशेष एनआईए अदालत में पेश किया गया और आगे की जांच के लिए पुलिस हिरासत में ले लिया गया। 
एनआईए ने एनएससीएन (आईएम) से जुड़े आतंकी वित्तपोषण के आरोपों की जांच के लिए गैर कानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम के तहत अलेमला जमीर तथा अन्य के खिलाफ पिछले वर्ष 20 दिसंबर को मामला दर्ज किया था। प्रवक्ता ने बताया कि जमीर को पिछले साल 18 दिसंबर को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से 72 लाख रुपये नकद मिले थे। 

Desk Team