नयी दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मेहरौली इलाके में एक छापेमारी के दौरान जबरन बंधुआ मजदूरी कर रहे नौ बच्चों को मुक्त करा लिया गया । अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी ।
यहां एक बयान में कहा गया है कि मेहरौली के एसडीएम की अगुवाई में यह छापेमारी की गयी । इसमें श्रम विभाग के कुछ अधिकारियों के अलावा दिल्ली पुलिस और गैर सरकारी संगठन ‘बचपन बचाओ आंदोलन’ कर्मचारी भी शामिल थे ।
बयान में कहा गया है कि ये बच्चे बिहार, दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं जो मेहरौली और किशनगढ़ इलाके में ढाबों और गैरेजों में काम करते थे ।


Download Android App
Download iOS App



