नई दिल्ली : दिल्ली मेट्रो में सफर करने के दौरान अब शायद आपको सुनाई न दे कि अगला स्टेशन कौन सा है। कौन से सीट महिला या दिव्यांग के लिए आरक्षित है। दरअसल दिल्ली मेट्रो ने मेजेंटा के बाद दिल्ली मेट्रो की अन्य रूटों पर भी एनाउंसमेंट्स को व्यवस्थित करने का फैसला लिया है। इस फैसले के तहत मेट्रो ने लोगों से सोशल मीडिया व अन्य माध्यम से फीडबैक मांगा है। लोगों द्वारा मिलने वाली फीडबैक के बाद एनाउंसमेंट्स को कम किया जाएगा।
बता दें कि मैजेंटा लाइन में सफर करने वाले यात्रियों को राहत देने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने एनाउंसमेंट्स को व्यवस्थित करने का फैसला लिया है। मैजेंटा लाइन पर लोगों को करीब तीन महीने तक फीडबैक मांगा था। ट्रेन व परिसरों में 34 तरह की घोषणाएं होती हैं जिन्हें व्यवस्थित किया जा रहा है। मेट्रो प्रशासन का कहना है कि अत्यधिक एनाउंसमेंट्स को लेकर यात्रियों ने शिकायत की थी। मेट्रो में होने वाली अधिक अत्यधिक घोषणाओं को कम किया जाएगा।
गौरतलब है कि मेट्रो में 29 लाख से अधिक यात्री रोजना सफर करते हैं। इसमें बच्चे, युवा, बुजुर्ग सहित अन्य सभी वर्ग के लोग शामिल हैं। मेट्रो प्रशासन ने कहा कि दिल्लीवासी व अन्य लोग मेट्रो प्रशासन को 31 मई तक अपने सुझाव व फीडबैक भेज सकते हैं। फीडबैक के अनुसार मेट्रो व मेट्रो परिसर में किस तरह की घोषणाएं होंगी।


Download Android App
Download iOS App



